X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates

राष्ट्रमंडल खेलो की 10 मीटर एयर राइफल की पुरुष स्पर्धा में रवि कुमार ने कांस्य पदक जीता है.
ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने 245 अंकों के साथ स्वर्ण और बांग्लादेश के अब्दुल्ला हेल बाकी ने 244.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता.
भारत के रवि कुमार 224.1 अंक हासिल किए.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे 28 वर्षीय रवि कुमार पिछले कॉमनवेल्थ खेलों में चौथे स्थान पर रहे थे. रवि कुमार भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.




इमेज कॉपी
राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाज़ी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा, जबकि हिना सिद्धू दूसरे स्थान पर रहकर  रजत पदक की हकदार बनीं.
मनु ने 240.9 अंक जुटाए और स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके साथ ही मनु ने राष्ट्रमंडल खेलों के नया रिकॉर्ड भी बनाया 
हिना सिद्धू 234 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया की इलेना गालियाबोविच ने 214.9 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया.


  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पायलट आधार पर पहले बहुउद्देशीय “वन धन विकास केंद्र” की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है।
  • केंद्र, कौशल और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और प्राथमिक प्रसंस्करण सुविधा स्थापित करेगा।
  • केन्द्र में इमली की ईंटो और महुआ के फूलों  की भंडारण की सुविधा होगी।


  • वैश्विक आतिथ्य श्रृंखला Airbnb ने घोषणा की कि आतिथ्य सूचकांक के अनुसार, नई दिल्ली और महाराष्ट्र क्रमशः सबसे अधिक मेहमाननवाज़ी करने वाले शहर और राज्य हैं।
  • सूचकांक के अनुसार, सबसे अधिक मेहमाननवाज करने वाले राज्य महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, कर्नाटक और केरल हैं।
  • नई दिल्ली ने देश में सबसे अधिक मेहमाननवाजी वाले शहर के रूप में सूची में स्थान लिया जिसके बाद जयपुर, कोचीन और मुंबई का स्थान है|

⌚ Test No. - Gk1B02 ⌚

दोस्तों जैसा कि आपको पता हैं कि जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न हर एग्जाम में पूछे जाते हैं चाहे वह SSC का एग्जाम हो bank हो या फिर राजस्थान पुलिस या फिर कोई स्टेट गवर्नमेंट के पेपर हर एग्जाम में आपको GK से संबंधित प्रश्न देखने को मिलते हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए हम आपके लिए कुछ प्रश्नों का ऑनलाइन फ्री टेस्ट लेकर आ रहे हैं जो आपको GK से संबंधित सभी प्रश्नों को उनके हल करने के लिए कारगर साबित होगा


  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पोर्टलों और मीडिया वेबसाइटों को नियंत्रित करने हेतु नियमों को तैयार करने के लिए समिति गठित की है।
  • समिति में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कानूनी मामलों तथा औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग के सचिव शामिल हैं।
  • समिति में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन के भी प्रतिनिधि होंगे।


भारतीय टेनिस के बड़े खिलाडी "लियंडर पेस" डेविड कप के इतिहास में सबसे सफल डबल्स खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर ना केवल रिकॉर्ड 43वीं जीत प्राप्त की, बल्कि चीन के खिलाफ टाई में देश को वापसी भी दिलाई.
AITA द्वारा एक साथ खेलते हुए, 44 वर्षीय पेस और बोपन्ना ने एशिया / ओशिनिया ग्रुप-I टाई के करो या मरो वाले इस मैच में चीन के मो झिन गोंग और झी झांग की चीनी जोड़ी को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 5-7, 7-6(5), 7-6(3) से हराया.