X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates

  • भारत के सचिन चौधरी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रियमंडल खेलों में पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता।
  • नाइजीरिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और मलेशिया ने रजत पदक जीता।
  • भारत वर्तमान में 11 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने विश्व बैंक, आईएमएफ और एशियाई विकास बैंक जैसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं के लिए  दिशा निर्देशों का एक नया सेट तैयार किया है।
नए दिशानिर्देश सरकारी विभागों और एजेंसियों द्वारा अपनाये जाने वाली मौजूदा प्रथाओं को समाप्त कर देंगे, जो विदेशी दाताओं के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं।
नये दिशानिर्देश अनुदान-सहायता और ऋण के बीच भेद को भी परिभाषित करते हैं।


खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने स्कूलों को अपनी सुबह की प्रार्थना को दोपहर के लगभग करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक पहल प्रोजेक्ट धूप का शुभारंभ किया, ताकि प्राकृतिक सूर्य के प्रकाश के माध्यम से छात्रों में विटामिन डी का अधिकतम अवशोषण सुनिश्चित किया जा सके।
यह कदम देश में विटामिन डी की कमी की बढ़ती घटनाओं के बाद लिया गया है।
यह पहल स्कूलों को सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच अपनी सुबह की प्रार्थना करने का आग्रह करती है|

भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने 2018-19 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया।
कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और सीईओ उदय कोटक ने 2018-19 के लिए सीआईआई के अध्यक्ष पद को संभाला।
चालू वित्त वर्ष के लिए CII के नए उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर हैं।

हरियाणा सरकार ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साफ पेयजल प्रदान करने के लिए जल एटीएम नीति तैयार की है।
इस नीति के तहत, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, पार्क, पार्किंग क्षेत्र और बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों को चुना जायेगा|
दो पानी एटीएमों के बीच 400 मीटर की दूरी होगी, जिसे लोगों की सुविधा के अनुसार समायोजित किया जायेगा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को स्टॉकहोम में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड के नेताओं से मिलेंगे।

नरेंद्र मोदी 1988 के बाद से स्टॉकहोम की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री होंगे।

यह छह नेता पर्यावरण और जलवायु, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।



इंडियन बैंक ने विभिन्न पदों के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) की अधिसूचना जारी की है. एसओ के पद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग / डिजिटल बैंकिंग विभाग, सूचना प्रणाली सुरक्षा कक्ष, ट्रेजरी विभाग, जोखिम प्रबंधन विभाग, सुरक्षा विभाग आदि में हैं. रिक्तियों की कुल संख्या 145 है
चयन प्रक्रिया:
इस विज्ञापन में विस्तृत योग्यता मानदंडों के आधार पर आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा. यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो बैंक अपने विवेक से प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन कर सकता है. 
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 10 अप्रैल 2018
आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि: 02 मई 2018
आवेदन विवरणों को संपादित करने की अंतिम तिथि: 02 मई 2018
आपके आवेदन को प्रिंट करने कीअंतिम तिथि: 17 मई 2018
ऑनलाइन शुल्क भुगतान: 10 अप्रैल से  02 मई 2018