X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates




  • गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के 11वें दिन भारत की सायना नेहवाल ने बैडमिंटन का गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने फ़ाइनल मुक़ाबले में पीवी सिंधु को हराया.
  • सायना और सिंधु के बीच एक रोमांचक फ़ाइनल की उम्मीद की जा रही थी. पहला गेम 22 मिनट तक चला और इसमें सायना ने 21-18 से जीत हासिल कर बढ़त बना ली.
  • दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी की जोरदार कोशिश की, लेकिन आख़िरकार नेहवाल का अनुभव काम आया और उन्होंने दूसरा गेम भी 23-21 से जीत लिया.
  • नेहवाल के गोल्ड मेडल के साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 26 हो गई है. वहीं सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

  • मौसम खत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत को 39वां पदक प्रदान करने के लिए पुरुषों के फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन इरमासस से हारने के बाद  रजत पदक जीता।
  • दो बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप विजेता, मौसम, का यह पहला  CWG है|
  • भारत अब तक CWG 2018 में कुश्ती में तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है|


  • भारत और यूनाइटेड किंगडम शैक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी लंदन यात्रा के दौरान इसकी आधिकारिक चर्चा होने की संभावना है।
  • भारत ने पिछले महीने राष्ट्रपति इमॅन्यूएल मैक्रॉन की दिल्ली यात्रा के दौरान, फ्रांस के साथ शैक्षिक डिग्री की पारस्परिक मान्यता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद, ट्रिब्यूनल द्वारा गठित एक समिति बेंगलुरु में बेलंदूर, अगारा और वर्थुर झीलों का निरीक्षण करने के लिए तैयार है।
    • पीठ के अध्यक्ष एनजीटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जवाद रहीम हैं|
    • समिति 10 अप्रैल, 2018 तक लगी आग की घटनाओं के साथ-साथ, झीलों में हाइड्रोफाईट्स की सीमा के बारे में न्यायाधिकरण को सूचित करेगी।


  • श्रीदेवी को 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में उनकी अंतिम फिल्म ‘मॉम’ के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • दुबई में इस वर्ष 24 फरवरी को श्रीमती श्रीदेवी का निधन हो गया।
  • 50 वर्षो के करियर के दौरान अभिनेत्री ने तमिल, तेलुगू और हिंदी में 300 से अधिक फिल्मों में भूमिका निभाई थी।

    • फरवरी में भारत का कारखाना उत्पादन मजबूत रहा, जो अच्छी अर्थव्यवस्था की ओर इंगित कर रहा है|
    • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में पिछले वर्ष के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 7.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो पिछले महीने बढकर 7.4% हो गयी है।
    • अर्थशास्त्रियों के ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान था। 


  • बॉक्सर अमित पंघाल ने पुरुषों के 46-49 किग्रा के आयोजन में रजत पदक जीतकर, 2018 CWG में मुक्केबाजी में भारत के पदकों की संख्या को 5 पर पहुँचाया|
  • राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत करने वाला यह 22 वर्षीय पंचाल, उन छह भारतीय मुक्केबाजों में से एक है, जो अपनी संबंधित श्रेणियों में फाइनल में पहुंचे हैं|
  • इससे पहले, मैरीकॉम ने CWG 2018 में भारत का पहला मुक्केबाजी स्वर्ण पदक जीता था।