X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates


पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने 124 वें स्थापना दिवस को चिन्हित करने के लिए पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट कार्ड और यूपीआई समाधान जैसे नए उत्पादों का शुभारंभ किया है. 
इसके अलावा, बैंक ने यूपीआई साझेदारी की घोषणा व्यय प्रबंधन एप वलनट के साथ की है, जो कि बिल अनुस्मारक, बिल-विभाजन और तत्काल काग़ज़हीन ऋण जैसी सुविधाओं के साथ आया है. 


आज स्टेनोोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2017 के लिए स्किल टेस्ट के अनुसार एसएससी ने एक नोटिस जारी कर दिया है जो 9 अप्रैल से 13 अप्रैल 2018 को ऐल्प्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, साकेत में आयोजित किया गया था वह रद्द कर दिया गया है और वह दोबारा आयोजित किया जायेगा. कौशल परीक्षण की नई तारीखों को शीघ्र ही सूचित किया जाएगा.
कौशल परीक्षण के लिए नयी तारीख उन उम्मीदवारों के लिए भी सूचित की जाएगी जिनके कौशल परीक्षण 15 अप्रैल से 2 मई 2018 के बीच निर्धारित किए गए थे.


  • पिछले हफ्ते सीरिया में, दर्जनों लोगों को रासायनिक हमलों द्वारा मारने के जवाब में अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ हवाई हमलों की शुरुआत की है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद, सीरिया की राजधानी डमस्कस में विस्फोटों की सूचना मिली|
  • अमेरिका के अनुसार, जब तक “सीरियाई शासन अपने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को रोक नहीं लेते, तब तक हमले जारी रहेंगे”।


  • राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के आयोजन में पहलवान पूजा धंदा ने रजत पदक जीतकर भारत को छठा पदक दिलवाया|
  • भारत इससे पहले निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत, कुश्ती में एक और स्वर्ण, और मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीत चुका है।
  • भारत कुल 37 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसमें 17 स्वर्ण पदक शामिल हैं|
  • कॉमनवेल्थ खेल 2018 में भारत ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक सहित कुल 66 पदक जीतने में कामयाबी प्राप्त की.
  • भारत का यह प्रदर्शन पिछली बार हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों के मुकाबले बेहतर रहा. पिछली बार भारत ने 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदकों सहित कुल 64 पदक जीते थे.
  • इस बार भारत ने अपने स्वर्ण पदकों की संख्या में अच्छा-खासा इज़ाफा किया है, भारत ने कुल 26 स्वर्ण पदक जीते हैं. यह दिखाता है कि फ़ाइनल मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों को ज़्यादा कामयाबी मिलने लगी है.

इन खिलाड़ियों ने भारत को गोल्ड कोस्ट में दिलाया गोल्ड
जेवलिन थ्रो - नीरज चोपड़ा
बैडमिंटन- साइना नेहवाल
बैडमिंटन- टीम स्पर्धा
बॉक्सिंग (3)
गौरव सोलंकी- 52 किलोग्राम वर्ग
विकास कृष्णन- 75 किलोग्राम वर्ग
एम सी मैरी कॉम- 45-48 किलोग्राम वर्ग
निशानेबाज़ी (7)
जीतू राय- पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल
अनीश- पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
संजीव राजपूत- पुरुष, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन
मनु भाकर- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल
हीना सिद्धू- महिला 25 मीटर पिस्टल
तेजस्विनी सावंत- महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन
श्रेयसी सिंह- महिला डबल ट्रैप
टेबल टेनिस (2)
भारतीय पुरुष और महिला टीम
मनिका बत्रा- महिला एकल
वेटलिफ्टिंग (5)
सतीश कुमार शिवलिंगम- पुरुष 77 किलोग्राम वर्ग
वेंकट राहुल रगला- पुरुष 85 किलोग्राम वर्ग
मीराबाई चानू - महिला, 48 किलोग्राम वर्ग
संजीता चानू- महिला, 53 किलोग्राम वर्ग
पूनम यादव- महिला, 69 किलोग्राम वर्ग
कुश्ती (5)
सुमित- पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग
राहुल अवारे- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग
बजरंग- पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग
सुशील कुमार- पुरुष फ्रीस्टइल 74 किलोग्राम वर्ग
विनेश फोगाट- महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग


समुदायों के आर्थिक और टिकाऊ विकास की दिशा में योगदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने भारत के परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) के साथ तमिलनाडु के कुडनकुलम में 500 युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
कौशल विकास परियोजना, NSDC द्वारा दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (KKNPP) के पास भारत के एक सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र के पास अपने अनुमोदित प्रशिक्षण भागीदारों के जरिए निष्पादित की जाएगी. 

राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों के बैडमिंटन मुक़ाबले में भारत के के. श्रीकांत ने सिल्वर मेडल हासिल किया. फ़ाइनल मुक़ाबले में चांग वेइ ली ने के. श्रीकांत को 19-21, 21-14, 21-14 से हराया.