X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates

                     
भारतीय निशानेबाज़ जीतू राय ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है
जीतू ने 235.1 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.
भारत के ही ओम मिठरवाल ने 214.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा का रजत पदक ऑस्ट्रेलिया के कैरी बेल ने जीता.


25 साल के गुरुराजा कर्नाटक के कुंदापुर कस्बे से आते हैं. एक ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरुराजा आठ भाई-बहनों में पांचवें हैं.
दक्षिण कन्नड़ में 2010 में अपने ग्रैजुएशन के दौरान उन्होंने वेट लिफ़्टिंग की शुरुआत की थी.
इससे पहले 2016 में कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ़्टिंग चैम्पियनशिप में वह स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं.


ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर राइफल के महिला वर्ग में भारत को बड़ी सफलता मिली है. इस प्रतिस्‍पर्धा में मेहुली घोष ने सिल्‍वर मेडल हासिल किया है, जबकि अपूर्वी चंदेला ने ब्रॉन्‍ज जीता है.
आंध्र प्रदेश के स्टुअर्टपुरम से आने वाले वेंकट राहुल रागला को शुरुआत से ही स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था.
साल 2014 के यूथ ओलंपिक्स में उन्होंने 77 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया था. वो एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.
वेंकट राहुल रागला को खेलों से लगाव विरासत में मिला है. उनके पिता मधु रागला कब्बडी के खिलाड़ी थे और वेटलिफ्टिंग भी करते थे.


  • MSME राज्य मंत्री, गिरिराज सिंह ने देश में 4,000 खादी दुकानों का पता लगाने के लिए एक मोबाइल फोन एप्लीकेशन प्रारंभ की है।
  • भारत में 8,000 से अधिक खादी स्टोर हैं, शेष स्टोर अप्रैल के अंत तक स्टोर लोकेटर पर उपलब्ध हो जाएंगे।
  • खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का विनिर्माण लगभग 7 लाख निजी स्वामित्व वाली घरेलू इकाइयों द्वारा किया जाता है।

  • प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जाएगा।
  • यह अभियान गरीब परिवारों तक, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और अन्य पहलों के बारे में जागरूकता पहुँचायेगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत 21058 गांवों में 7 कल्याण कार्यक्रमों के तहत सार्वभौमिक क्षेत्रों पर विचार किया गया है।

    • उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित राज्य के 27 जिलों में गंगा हरीतिमा योजना (गंगा हरियाली योजना) शुरू की गई।
    • योजनाओं के उद्देश्यों में गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाना और भूमि के क्षरण को नियंत्रित करना शामिल है।
    • योजना के तहत नदी के किनारे से एक किलोमीटर क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे।