X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates


  • भारत और यूनाइटेड किंगडम शैक्षिक योग्यता की पारस्परिक मान्यता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी लंदन यात्रा के दौरान इसकी आधिकारिक चर्चा होने की संभावना है।
  • भारत ने पिछले महीने राष्ट्रपति इमॅन्यूएल मैक्रॉन की दिल्ली यात्रा के दौरान, फ्रांस के साथ शैक्षिक डिग्री की पारस्परिक मान्यता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद, ट्रिब्यूनल द्वारा गठित एक समिति बेंगलुरु में बेलंदूर, अगारा और वर्थुर झीलों का निरीक्षण करने के लिए तैयार है।
    • पीठ के अध्यक्ष एनजीटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जवाद रहीम हैं|
    • समिति 10 अप्रैल, 2018 तक लगी आग की घटनाओं के साथ-साथ, झीलों में हाइड्रोफाईट्स की सीमा के बारे में न्यायाधिकरण को सूचित करेगी।


  • श्रीदेवी को 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में उनकी अंतिम फिल्म ‘मॉम’ के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • दुबई में इस वर्ष 24 फरवरी को श्रीमती श्रीदेवी का निधन हो गया।
  • 50 वर्षो के करियर के दौरान अभिनेत्री ने तमिल, तेलुगू और हिंदी में 300 से अधिक फिल्मों में भूमिका निभाई थी।

    • फरवरी में भारत का कारखाना उत्पादन मजबूत रहा, जो अच्छी अर्थव्यवस्था की ओर इंगित कर रहा है|
    • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में पिछले वर्ष के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 7.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो पिछले महीने बढकर 7.4% हो गयी है।
    • अर्थशास्त्रियों के ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान था। 


  • बॉक्सर अमित पंघाल ने पुरुषों के 46-49 किग्रा के आयोजन में रजत पदक जीतकर, 2018 CWG में मुक्केबाजी में भारत के पदकों की संख्या को 5 पर पहुँचाया|
  • राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत करने वाला यह 22 वर्षीय पंचाल, उन छह भारतीय मुक्केबाजों में से एक है, जो अपनी संबंधित श्रेणियों में फाइनल में पहुंचे हैं|
  • इससे पहले, मैरीकॉम ने CWG 2018 में भारत का पहला मुक्केबाजी स्वर्ण पदक जीता था।

    • भारत ने गोल्ड कोस्ट में रजत जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की ‘टेबल टेनिस डबल्स’ स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
    • मणिका बत्रा और मौमा दास सिंगापुर की तियानवेई फेंग और मेंगयू यू से 0-3 से हार गयीं, और सिंगापुर ने अपना लगातार पांचवां CWG स्वर्ण पदक जीता।
    • भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 के संस्करण में कांस्य पदक जीतना था|


  • स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने पूरे देश के 115 अशांतिगत जिलों में लघु-उद्यमों को बढ़ावा देने की एक योजना की घोषणा की. यह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के साथ साझे में है.
  • 'ट्रांस्फोर्मिंग ऑफ अस्पिरेस्नल डिस्ट्रिक्स' कार्यक्रम, जो कि जनवरी 2018 में प्रधान मंत्री द्वारा शुरू किया गया था, का उद्देश्य उन सभी पिछड़े जिलों में सामाजिक-विकासात्मक बदलाव लाना है, जिन्हें देश के सभी राज्यों से चुना गया है.