X
Home

General Knowlegdge

English

Online Test

Current Affair

News Updates


  • कनाडा और यूरोपीय संघ, सितंबर में दुनिया की पहली महिला विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
  • लगभग 30 देशों की महिला विदेश मंत्रियों को सभा में आमंत्रित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य महिलाओं के सशक्तिकरण पर वैश्विक चर्चा को गहरा बनाना है।
  • बैठक 21 सितंबर से 2 दिनों के लिए कनाडा में होगी।


  • विश्व बैंक के मुताबिक, भारत ने सबसे अधिक प्रेषण पाने वाले देश के रूप में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है क्योंकि 2017 में अप्रवासियों से 69 बिलियन अमरीकी डालर वापस घर भेजे हैं|
  • 2017 में भारत को मिलने वाला प्रेषण 9.9% बढ़कर 69 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल की कमी से विपरीत है|
  • सभी क्षेत्रों में प्रेषण प्रवाह में सुधार हुआ और शीर्ष प्रेषण प्राप्तकर्ताओं में भारत के बाद चीन और फिलीपींस हैं|


  • टाटा संस ने टाटा समूह के ग्लोबल कॉरपोरेट अफेयर्स के अध्यक्ष के रूप में एस. जयशंकर की नियुक्ति की घोषणा की है।
  • जयशंकर 1977 में आईएफएस में भरती हुए और अपने करियर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सिंगापुर के उच्चायुक्त, चीन और अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य किया|
  • जयशंकर टाटा कंपनियों के साथ काम करेंगे ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपने संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी व्यावसायिक उपस्थिति को मजबूत कर सकें।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1917 के महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन के आधार पर तीन किताबें जारी की हैं.
  • नितीश कुमार द्वारा जारी की गयीं तीन किताबों का शीर्षक है-'मिस्टर एमके गाँधी की चम्पारण डायरी '-अरविन्द मोहन द्वारा लिखित,'चम्पारण आन्दोलन 1917' -आशुतोष पर्थेश्वर द्वारा सम्पादित और "पीर मुहम्मद मुनिस: कलम का सत्याग्रही" श्रीकांत द्वारा एकत्रित और सम्पादित.


  • भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बना हुआ है और उसके सकल घरेलु उत्पाद के  2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने वाशिंगटन, यूएसए में विश्व बैंक की विकास समिति की 97 वीं बैठक में विश्व बैंक को बताया है. 
  • उनके अनुसार, भारत के कुल 7.4% के विकास होने की सम्भावना है.


  • ललित कला अकादमी ने नई दिल्ली में 'पहले प्रिंट बिएननेल इंडिया 2018 (PBI)' के पुरस्कार समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, सुजाता प्रसाद थीं.
  • अरूप कुमार कुइटी (आंध्र प्रदेश)सत्य नारायण गवारा (आन्ध्र प्रदेश), प्रेय भगत (उत्तर प्रदेश), पूर्वी परमार (गुजरात) और सोनल वार्ष्णेय (उत्तर प्रदेश) को पहली पीबीआई में पुरस्कार दिया गया.


  • दुनिया की सबसे पुरानी व्यक्ति, 117 वर्षीय जापानी महिला नबी ताजिमा का निधन हो गया है. ताजिमा का जन्म 4 अगस्त, 1900 को हुआ था, वह 19वीं शताब्दी में पैदा होने वाली अंतिम व्यक्ति के रूप में जानी जाती थी.
  • वह जमैका के वायलेट ब्राउन की मौत के बाद 117 वर्ष की उम्र की दुनिया की सबसे पुरानी व्यक्ति बन गयीं. यू.एस. स्थित गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप के मुताबिक, जापानी की एक और अन्य महिला चियो मियाको अब दुनिया की सबसे पुरानी व्यक्ति बन गयी हैं