- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पोर्टलों और मीडिया वेबसाइटों को नियंत्रित करने हेतु नियमों को तैयार करने के लिए समिति गठित की है।
- समिति में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कानूनी मामलों तथा औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग के सचिव शामिल हैं।
- समिति में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन के भी प्रतिनिधि होंगे।

भारत के वेटलिफ्टर वेंकट राहुल रागला ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया है.
उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.
21 वर्ष के वेंकट राहुल ने कुल 338 किलोग्राम वजन उठाया. समोआ के डॉ़न ओपेलोज ने कुल 331 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता. मलेशिया के मुहम्मद फज़रुल मोहदाद ने कुल 328 किलोग्राम वज़न उठाकर कांस्य पदक जीता.
